Pandit Kaushal Pandey

Pandit Kaushal Pandey
astrokaushal

श्री राम नवमी 30 मार्च 2023

श्री #रामनवमी का त्यौहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी मनाया जाता है। हिंदू धर्मशास्त्रों के अनुसार इस दिन मर्यादा-​पुरूषोत्तम भगवान श्री राम जी का जन्म हुआ था। 


श्री राम नवमी की शुभकामनायें



मर्यादा पुरुसोत्तम भगवान श्री राम का जन्मोत्सव बुधवार 17 अप्रैल 2024 को दोपहर 12 बजे मनाया जायेगा 

भगवान विष्णु ने असुरों का संहार करने के लिए व धर्म की स्थापना के लिए  त्रेतायुग में श्री राम के रूप में पृथ्वी पर अवतार लिया और जीवन में मर्यादा का पालन करते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए ,प्रभु श्री राम अयोध्या के राजकुमार  होते हुए भी अपने पिता के वचनों को पूरा करने के लिए संपूर्ण वैभव को त्याग कर चौदह वर्षों के लिए वन चले गए। उन्होंने अपने जीवन में धर्म की रक्षा करते हुए अपने हर वचन को पालन किया। 

प्रभु श्री राम एक आदर्श पुत्र, आदर्श भ्राता, आदर्श पति, आदर्श मित्र, आदर्श स्वामी, आदर्श वीर, आदर्श देश सेवक होने के साथ ही साथ साक्षात परमात्मा भी थे। भगवान श्रीराम ने त्रेतायुग में देवताओं की प्रार्थना सुनकर पृथ्वी का भार हरण करने के लिए अयोध्यापति महाराज दशरथ के यहां चैत्र शुक्ल नवमी के दिन जन्म लिया और राक्षसों का वध कर त्रिलोक में अपनी कीर्ति को स्थापित किया लेकिन अभी दुर्भाग्य की बात है कि प्रभु श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में उनका मंदिर नहीं बन पाया है इस वर्ष सभी सनातनी एकत्रित हो कर स्वयं अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण करेंगे यह संकल्प सभी सनातनियों को लेना है। 

श्री राम जन्मोत्सव का महापर्व  शिव शक्ति मंदिर सी 8 यमुना विहार में  बुधवार 17 अप्रैल 2024 को प्रातः 9 से  दोपहर 12:30  बजे तक मनाया जायेगा ,

आज के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम को  56 प्रकार के भोग  महाप्रसाद अर्पित किये जायेगे और 108 तीर्थो के जल से जलाभिषेख किया जायेगा 
जन्म की बधाई , संकीर्तन के बाद  महाप्रसाद भक्तो में वितरण किया जायेगा।  
सभी भक्त अधिक से अधिक संख्या में पधार कर प्रभु श्री राम के बाल रूप का दर्शन करे और उनका आशीर्वाद प्राप्त करे। 

पंडित कौशल पाण्डेय 
श्री शिव शक्ति मंदिर 
ब्लाक सी-8 यमुना विहार ,दिल्ली 
9968550003

Post a Comment

0 Comments